Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय बाल गृह (शिशु) के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उपहार दिए

Posted on 16 August 2017 by admin

बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविताएं व गीत सुनाए

press-1-3उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत राजकीय बाल गृह (शिशु), लखनऊ के बच्चों से भेंट कर उन्हें उपहार दिए।press-2-4
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बच्चे एक बीज की तरह होते हैं। इसीलिए उन्हें प्रारम्भ से ही सही शिक्षा और अच्छे संस्कार दिये जाने अति आवश्यक हंै, ताकि देश का भविष्य उज्ज्वल बन सके और वे समाज की सेवा करते हुए निरन्तर आगे बढ़ते जायें। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चे समाज मेें अपना योगदान दे सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।
योगी जी ने निराश्रित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, पेंसिल व कापी भेंट कियेे। उन्होंने प्रत्येक बच्चे से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें स्वयं मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री जी को कविताएं व गीत सुनाए, जिनकी उन्होंने सराहना भी की। उन्हांेने कहा कि आने वाले समय में वे राजकीय बाल गृह (शिशु) जाएंगे।press-3-5
मुख्यमंत्री जी ने जिन बच्चों को उपहार दिए उनमें मास्टर कन्हैया, शानू, विकास, अन्नू, इरफान, रेहान, आनन्द कुमार, अभय मिश्रा, साधना, मीनाक्षी, लक्ष्मी, सौम्या, मुस्कान, तान्या, खुशी, नान्या, साक्षी, बब्लू, संजय, गौरव, आयुष, साहिल, अनूप, शालू तथा प्रीति शामिल थे। उन्होंने कहा कि संस्थान के शेष बच्चों को भी यह उपहार दिए जाएंगे।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने अपने सरकारी आवास पर आम और जामुन के दो पौधे भी रोपित किए। उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने आम का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी लखनऊ श्री कौशल राज शर्मा सहित शासन-प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in