Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शिरकत की

Posted on 16 August 2017 by admin

press-18उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंगलवार को यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

press-5कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस माॅडर्न स्कूल, पुलिस लाइन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से हुई। इसके पश्चात् पण्डित मुरारी लाल तिवारी व साथी कलाकारों द्वारा कान्हा व राधा जी की ब्रज की लट्ठमार व फूलों की होली प्रस्तुत की गयी। पुलिस माॅडर्न स्कूल, पुलिस लाइन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा कान्हा ग्रुप डांस मुकुन्दा-मुकुन्दा भी प्रस्तुत किया गया।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी ने कुछ देर रुक कर इन कार्यक्रमों का आनन्द लिया और उनकी सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को पुस्तक, स्मृति चिन्ह के साथ-साथ अंग वस्त्र भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह सहित शासन-प्रशासन तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मीडियाकर्मी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in