Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 14 August 2017 by admin

स्वतंत्रता दिवस आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने जनता से शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश की सुख-समृद्धि के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in