Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की बधाई दी

Posted on 14 August 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देश एवं प्रदेश वासियों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पवित्र अवसर पर हम सबको भारत माता के उन वीर सपूतों का स्मरण करना चाहिए जिन्होंने अपनी बेजोड़ बहादुरी, अदम्य साहस और महान त्याग से देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी हमारी पूंजी हैं। युवा अपनी क्षमता और ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण हेतु समर्पित करें क्योंकि भावी राष्ट्र के विकास का दायित्व उनके ही कन्धों पर है।
श्री नाईक ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि निःसन्देह हमारी अनेक उपलब्धियाँ हैं लेकिन हमें इतने से संतोष नहीं कर लेना चाहिए। समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक-सामाजिक न्याय दिलाने के लिए हमें अभी मेहनत करनी है। आइये हम एक संवेदनशील प्रशासन के साथ जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा देश को स्वच्छ बनाने एवं पर्यावरण को सुधारने का भी संकल्प लें, जिससे भावी पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित भारत विरासत में मिले।
राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा है कि गीता में श्रीकृष्ण के निहित उपदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं, जो हमें लोक मंगल के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के उपदेशों को हम अपने जीवन में उतारें तथा आपसी प्रेम और सौहार्द से रहें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in