Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 14 August 2017 by admin

15 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र बन्द रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उ0प्र0 का जनमानस भारतीय जनता पार्टी की सरकार से, उसके नेताओं से और उनके कार्यो से पूरी तरह से संतुष्ट है। मैं इस बात को दावे के साथ कह सकता हॅॅू कि उ0प्र0 के जनमानस मंे कही भी कोई दिक्कत नहीं है हम लोग लगातार सुनवाई कर रहे है। पूरी सरकार उ0प्र0 की जनता के सहयोग के लिए कटिबद्ध है, विपक्ष का काम हो हल्ला मचाने का है, वो मचाते रहेंगे।
सरकार हर एक स्तर पर कार्यवाही कर रही है किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी, हम लोग जनता की समस्याओं को सुन कर उसके उचित समाधान के लिए लगे हुए हंै।
श्री पाठक ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in