Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 12 August 2017 by admin

13 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव देते हुए आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 146 लोग अपनी अपनी समस्याओ को लकर यहां आये है जिनमें ज्यादातर मामले कानून व्यवस्था, जमीन के पट्टे एवं बिजली की समस्या से सम्बन्धित थे। कानून व्यवस्था पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से संवेदनशील है। हमारे पास जो भी पुलिस की व्यवस्थाएं है वो पिछले 20-25 वर्षों से चल आ रही है, हम उनकों एक जगह से हटाकर दूसरी जगह कर सकते है। उनकी मानसिकता बदलने का, उनको प्रशिक्षित करने का, जनता की समस्याएं ठीक प्रकार से सुनकर उनका समाधान निकाले। उसकी तैयारी भी हो रही है और पुलिस अधीक्षक द्वारा उनका प्रशिक्षण भी चल रहा है।
गोरखपुर की घटना पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटीयल जांच के आदेश दिये जा चुके है। जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
श्री सिंह ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनसुनाई केन्द्र के प्रमुख डाॅ0 राकेश त्रिवेदी जी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र बन्द रहेगा। 16 अगस्त को पुनः अपने निर्धारित समय जनसहयोग केन्द्र में जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in