Categorized | बलिया

बलिया में छात्रा की चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में “आप” का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Posted on 11 August 2017 by admin

प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़, भाजपा सरकार दे रही है संरक्षण – संजय सिंह

दो दिन पूर्व बलिया जिले की एक छात्रा रागनी दुबे की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या के विरोध में एवं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की |

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ भाजपा के ही रसूखदार नेता और उनकी बिगडैल औलादें छेड़खानी कर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं |

उन्होंने कहा कि चंडीगड़ की घटना की कार्यवाही में अभी तेजी भी नहीं आ पाई थी तब तक बलिया में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले दबंग नेता के लड़के ने स्कूल जा रही छात्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी | आज प्रदेश में बहू बेटियां भाजपा के गमछा वाले गुंडों से भयभीत हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हमेशा कहा है कि गुंडे प्रदेश छोड़कर चले जाएँ, अपराधियों को संरक्षण देने वाले बख्शे नहीं जायेंगे | योगी जी के ये वायदे प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदों की तरह जुमले हो गए है | आज अपराधी बेख़ौफ़ हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है |

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, भाजपा सरकार बनते ही थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी भी पीटे जा रहे हैं | एस.पी के घर के अंदर घुसकर हमला किया जा रहा है, मंत्री पुलिस अधिकारियों को उनकी खाल खिचवाने की धमकी दे रहे है | पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है | मुख्यमंत्री योगी जी अब तक के कार्यकाल में बेहद कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए है, नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए |

जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश जैसे नारे देकर जनता को लुभावने सपने दिखाए और उत्तर प्रदेश को अपराध से ग्रसित राज्य की तरह पेश किया | भाजपा सरकार बनते ही राजधानी में ही दिनदहाड़े बलात्कार और हत्याओं की वारदातें तेजी से बढ़ने लगी है | आज बहू- बेटियां 8 बजे के बाद घर से बाहर निकलने में डरती हैं । पुलिस प्रशासन कठपुतली बना हुआ है |

प्रदर्शन में जिला सचिव एस.पी.बागी, कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, नीरज श्रीवास्तव, राजू यादव, अंजू सिंह, सुम्मी वार्ष्णेय अजय गुप्ता, किश्वर जहाँ, वंशराज दुबे, देश दीपक, सुभाशनी मिश्रा, शौकत अली, जीतू सैनी, शशिकांत, प्रवीण तिवारी, पन्नालाल, नन्हा यादव, सुभाष, राधे, के के श्रीवास्तव, तुषार, बालगोविन्द, विनोद, फैज सिद्दकी, कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in