Categorized | लखनऊ.

विद्युत चोरों के विरूद्ध पावर कारपोरेषन और सख्त ज्यादा लाइन हानियों पर फैजाबाद के विद्युत अधिकारियों पर बरसे- प्रमुख सचिव ऊर्जा

Posted on 11 August 2017 by admin

अधिषाशी अभियन्ता को चार्जषीट जारी करने के लिये दिये निर्देष
निदेषक जिलों में जाकर विद्युत सुधार कार्यों में लायेंगे तेजी-करेंगे समीक्षा

विद्युत चोरी पर पावर कारपोरेषन और सख्त हो गया है। अब ऐसे लोग जो कटिया, मीटर में षंट या छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी करते हुये पकड़े जायेगे उनके विरूद्ध एफ.आई.आर तथा विद्युत विच्छेदन जरूर होगा। उनको कम्पाउन्डिंग के साथ-साथ असेस्मेन्ट की राषि भी जमा करनी पड़ेगी उसके बाद ही कनेक्षन जुड़ेगा।
प्रमुख सचिव ने फैजाबाद के दो फीडर घोसियाना एवं वजीर गंज में 50 प्रतिषत एवं 72 प्रतिषत लाइन हानियोें पर वहाॅ के अधिषाशी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा मुख्य अभियन्ता को जम कर लताड़ा। उन्होंने कहा कि आप की नाक के नीचे चोरी हो रही है और आप कर क्या करें है। उन्होंने अधिषाशी अभियन्ता अषोक कुमार को चार्जषीट जारी करनें के निर्देष दिये।
प्रदेष की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के कार्यो में तेजी लानें के लिये उच्चाधिकारियों की टीमें हर जिलों में जाकर समीक्षा करेगी। इसके लिये उत्तर प्रदेष 4 निदेषकों के नेतृत्व में टीमें बनानें के निर्देष दिये गये है। निदेषक महीनें के दूसरे सप्ताह में जिलों में दौरा करेंगे।
यह निर्देष आज प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन अध्यक्ष आलोक कुमार एवं प्रबन्ध निदेषक विषाल चैहान ने वीडियों कांफ्रेन्सिग में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिये। वीडियों कांफ्रेन्सिग के माध्यम से प्रदेष के विद्युत अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये आलोक कुमार ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रदेष की विद्युत व्यवस्था को बहुत बेहतर करना चाहतेे हैं। इस समय प्रदेष के इतिहास में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं। अक्टूबर 2018 में विद्युत आपूर्ति बढ़कर 24 घण्टे किये जाने का लक्ष्य है। इसके लिये जरूरी है कि विद्युत चोरियों को रोक कर लाइन हानियाॅ कम की जाये और जितनी बिजली दी जाये उतना बिल वसूला जाये। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देष दिये है। जिसके अनुपालन में यह निर्णय लिये जा रहें है।
उन्होंने निर्देषित किया कि प्रत्येक जिले में ज्यादा लाइन हानियों वाले फीडरों को चिन्हित कर वहाॅ प्रभावी अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकी जाये। प्रमुख सचिव नें निर्देषित किया कि फरूखाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, रामपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे जिले जहाॅ विद्युत चोरी ज्यादा है वहाॅ सघन अभियान चालया जाये, और जिला प्रषासन की मदद ली जाये। उन्होंने कहा कि एबीसी वहाॅ बिछायी जायें जहाॅ घनी आबादी है और चोरी की संभावना ज्यादा रहती है।
विडियों कान्फ्रन्सिग में प्रदेष के 20 बड़े षहरों में उपभोक्ताओं का बिल वितरण व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा लाइन हानियों को रोकनें के प्रयासों पर प्रमुख सचिव ऊर्जा नें विस्तृत जानकारी ली। यह जिले है लखनऊ, बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, सहारनपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, बनारस, अलीगढ़, झांसी, मथुरा, रामपुर, बाॅदा, एटा, फरूखाबाद, फिरोजाबाद, तथा कानपुर।
आलोक कुमार ने निर्देषित किया कि चयनित 20 षहरों में नवम्बर तक 15 प्रतिषत तक लाइन हानियाॅ कम करके लानी है। इसलिये विद्युत चोरी रोकनें हेतु विषेश प्रयास किये जाने चाहिए। कान्फ्रन्सिग में अध्यक्ष ने निर्देष दिया कि राजस्व वसूली बढ़ायी जाये और उपभोक्ता को समय से विद्युत बिल मुहैया करायी जाये। प्रमुख सचिव ने निर्देषित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के हर उपकेन्द्र पर कैम्प लगाये जायें। उन्होंने कहा कि हमें आगामी मार्च तक एक करोड़ 10 लाख नये विद्युत कनेक्षन देना है। इसके लिये नये विद्युत कनेक्षन देने में तेजी लायी जाये और कैम्प लगाकर कनेक्षन दिये जाये। नेम एण्ड षेम कार्यक्रम के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों की सूची का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। एवं बड़े बकायेदारों के विरूद्ध षार्ट नोटिस पर दो दो दिन का प्रभावी विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया जाये। षामली के अधिषाशी अभियन्ता को अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगस्त में बिलिंग एवं वसूली में सुधार करें वरना कार्यवाही की जायेंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in