Categorized | लखनऊ.

बी.आर.डी. मेडिकल कालेज की घटना के जिम्मेदार के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही करेगी - मनीष शुक्ला

Posted on 14 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर के मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील विषय पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश की पूरी सरकार की नजर इस घटना पर है। सीएम दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों संग बैठक कर आगे फिर कभी इस प्रकार की घटना न घटे इसका इंतजाम किया जा रहा है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री खुद गोरखपुर क्षेत्र की बीमारियों के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे हैं।
श्री शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल ने मौके का निरीक्षण कर राज्य सरकार को सहयोग का पूरा आश्वासन दिया है। केन्द्र सरकार ने गोरखपुर में 85 करोड़ लागत से रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर खोलने की घोषणा की है। इससे वेक्टर डिजिज जैसी गंभीर बीमारियों के वायरस की जांच हो सकेगी और उसकी दवाये भी बनेगी। इस सेंटर की मांग योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में रहने के दौरान की थी।
बीजेपी प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा कि विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। नौनिहालों पर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। गोरखपुर जाकर बच्चों की मृत्यु पर राजनीति करने वालों को जनता बखूबी समझ रही है। यह समय पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का है उनका सुख-दुख बांटने का है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in