Categorized | Latest news, लखनऊ.

फिल्म विकास परिषद् का गठन यथाशीघ्र नियमानुसार कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें: मुख्य सचिव

Posted on 14 August 2017 by admin

प्रदेश में फिल्म की विभिन्न विधाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त होने के साथ ही रोजगार सृजन कराने के उद्देश्य से फिल्म सिटी की स्थापना एवं फिल्म इंस्टीट्यूट की
स्थापना हेतु की जा रही कार्यवाहियों में गति लाकर उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये
ताकि इंस्टीट्यूट का लाभ अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को प्राप्त हो सके: राजीव कुमार

जनपद एवं राज्य स्तर पर मान्यता सम्बंधी लम्बित पत्रकार बंधुओं के प्रकरणों का
निस्तारण नियमानुसार निर्धारित अवधि में सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक
कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराईं जाय: मुख्य सचिव

आगामी 27 सितम्बर को पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटकों की जानकारी, बुकिंग सहायता आदि के लिए समर्पित 24ग7 राज्य पर्यटन हेल्प लाइन होगी प्रारम्भ: राजीव कुमार

पर्यटन विभाग द्वारा वाराणसी-विन्ध्याचल, इलाहाबाद, चित्रकूट, मथुरा-वृन्दावन, लखनऊ, अयोध्या, बुद्धस्ट सर्किट आदि की पृथक-पृथक वेबसाइट लांच: प्रमुख सचिव, पर्यटन

मुख्य सचिव द्वारा सूचना एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि फिल्म विकास परिषद् का गठन यथाशीघ्र नियमानुसार कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म की विभिन्न विधाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त होने के साथ ही रोजगार सृजन कराने के उद्देश्य से फिल्म सिटी की स्थापना एवं फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना हेतु की जा रही कार्यवाहियों में गति लाकर उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये ताकि इंस्टीट्यूट का लाभ अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कम्युनिकेशन सेण्टर की स्थापना का कार्य भी निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने हेतु अवशेष कार्यों में तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि जनपद एवं राज्य स्तर पर मान्यता सम्बंधित लम्बित पत्रकार बंधुओं के प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार निर्धारित अवधि में सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराईं जायें।
मुख्य सचिव आज सूचना एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 27 सितम्बर को पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटकों की जानकारी, बुकिंग सहायता आदि के लिए समर्पित 24ग7 राज्य पर्यटन हेल्प लाइन प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण कराई जाये। उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन के माध्यम से जर्मन, फ्रेन्च, जापानी, कोरियन, स्पेनिश, मेन्डरिन एवं अंग्रेजी सहित आठ भाषाओं में वन-स्टाॅप ट्रैवेल सोल्यूशन पोर्टल का निर्माण कराया जाये।
प्रमुख सचिव, सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश अवस्थी ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा वाराणसी-विन्ध्याचल, इलाहाबाद, चित्रकूट, मथुरा-वृन्दावन, लखनऊ, अयोध्या, बुद्धस्ट सर्किट आदि की पृथक-पृथक वेबसाइट लांच कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के द्वारा तैयार की गई समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार विभागीय कार्ययोजना निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार की जा रही हैं।
बैठक में सूचना निदेशक श्री अनुज झा, विशेष सचिव, सूचना श्री आर0पी0 सिंह, अपर निदेशक, सूचना डाॅ0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in