Categorized | लखनऊ.

स्वाती सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को पेन, पेन्सिल, नोटबुक बांटी

Posted on 16 August 2017 by admin

minister-swati-singhप्रदेश की एन.आर.आई., बाढ़ नियंत्रण, कृषि विपणन एवं निर्यात, कृषि विदेश व्यापार, महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ-शिशु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के अम्बेदकर जोन-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उक्त अवसर पर स्कूल के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री पेन-पेन्सिल-रबर-नोटबुक प्रदान की तथा बच्चों को भारतीय स्वतंत्रता में देशभक्तों के योगदान और स्वतंत्रता के महत्व के बारे में बताया।
श्रीमती स्वाती सिंह ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों को नमन करते हुए उन पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा सेना के जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जो कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हो गए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in