Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के 145 जरूरतमंदों को गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए 01 करोड़ 87 लाख 96 हजार रु० की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 16 August 2017 by admin

यह वित्तीय मदद किडनी, कैंसर, हृदय, ब्रेन ट्यूमर, पथरी,
रीढ़ की हड्डी जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जिलों के 145 जरूरतमंद लोगांे को गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए 01 करोड़ 87 लाख 96 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह वित्तीय मदद किडनी, कैंसर, हृदय, ब्रेन ट्यूमर, पथरी, गुर्दे, रीढ़ की हड्डी, कूल्हे, तिल्ली जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा किडनी रोग के इलाज हेतु जनपद गोण्डा के श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, बलिया के श्री मनीष कुमार, प्रतापगढ़ की श्रीमती सरला सिंह, फैजाबाद के श्री जीत बहादुर, महराजगंज के श्री मनोज कुमार वर्मा, सीतापुर के श्री सुशील माहेश्वरी, लखनऊ की श्रीमती रीना प्रजापति, उन्नाव के श्री अवधेश कुमार तिवारी सहित कई अन्य को वित्तीय सहायता प्रदान की गयी।
इसी प्रकार, जनपद चन्दौली के श्री मुकेश सिंह, वाराणसी के श्री विजय शंकर, गोरखपुर के श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, शाहजहांपुर के श्री शिव ओम तिवारी, आजमगढ़ की श्रीमती सोनिका यादव, देवरिया की श्रीमती पुष्पा देवी, कानपुर नगर के श्री अखिलेश कुमार, रामपुर की श्रीमती नीरू शर्मा, झांसी के श्री ठाकुरदास वर्मा, रायबरेली के श्री उदयभान सिंह, फिरोजाबाद के श्री सत्य प्रकाश सहित कई अन्य मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गयी।
जनपद बलिया की गिरजा देवी, गोरखपुर की श्रीमती संगीता देवी, आजमगढ़ के श्री रमेश यादव, फैजाबाद के मास्टर आदित्य कुमार पाठक, सोनभद्र के श्री उदिन नारायन, लखनऊ के मा0 अर्पित तिवारी, जालौन के श्री प्रवीण कुमार को हृदय रोग के उपचार हेतु तथा जनपद गोरखपुर के श्री रामलाल को आँख के उपचार हेतु, शाहजहांपुर की श्रीमती सपना सिंह व सम्भल के श्री अनिल कुमार को ब्रेन ट्यूमर के लिए इलाज हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गई।
इसी प्रकार जनपद मऊ के श्री पवन कुमार को हड्डी के उपचार हेतु, जौनपुर की श्रीमती निर्मला यादव को पथरी के इलाज हेतु, गाजियाबाद की श्रीमती हीरा मुन्नी देवी को कूल्हे एवं रीढ़ की हड्डी के इलाज के लिए, आगरा के श्री शिवम, ललितपुर के श्री राजकपूर को रीढ़ की हड्डी के उपचार हेतु तथा लखनऊ के श्री राजू को तिल्ली के इलाज के लिए मदद उपलब्ध करायी गयी।
अन्य जरूरतमन्दों को भी इसी प्रकार इलाज के लिए मदद स्वीकृत की गयी है, जिसका सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार है:

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in