मुख्यमंत्री ने जनपद पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

Posted on 16 August 2017 by admin

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्याें की समीक्षा भी की

1-1बाढ़ राहत चौकियांे पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं

बाघ के हमले की घटनाओं को रोकने के
लिए अधिकारी हर सम्भव उपाय करंे

जंगल के किनारे स्थित लगभग 232 गांवों के परिवारों को
उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस के सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएं

इन ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

लखनऊ: 16 अगस्त, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जनपद मुख्यालय पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्याें की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में आहूत एक बैठक में उन्होंने जिला प्रशासन के प्रबन्धों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ राहत चौकियांे पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसमंे किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।press2
मुख्यमंत्री जी ने जनपद में बाघ के हमले की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर सम्भव उपाए करने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगल के किनारे स्थित लगभग 232 गांवों के परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस के सिलेण्डर उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही इन ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जंगल के किनारे तार फेसिंग की व्यवस्था भी अतिशीघ्र करवाई जाए। उन्होंने बाघ के हमले की हाल ही की घटना के पीड़ित चार परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के राहत स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये।
इसके तहत मुख्यमंत्री जी ने तहसील अमरिया के ग्राम डांग निवासी श्रीमती रेशमा बेगम, ग्राम सरैदा पट्टी निवासी श्रीमती साबिया तथा इसी तहसील के ग्राम बेहरी निवासी श्रीमती ओम देवी तथा सदर तहसील के ग्राम शिवपुरिया निवासी श्रीमती भागवती को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा दैवीय आपदा से पीड़ित चार परिवारों को सहायता अनुदान भी प्रदान किया गया। इसमें तहसील पूरनपुर के ग्राम नहरोसा निवासी गुरनाम सिंह, श्रीमती प्यार कौर तथा तहसील कलीनगर के ग्राम मझारा निवासी श्री पुरपेज सिंह तथा इसी गांव के श्री हरजीत सिंह को दैवीय आपदा राहत दी गई।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में उपस्थित विधायकगण से भी बाढ़ की आपदा के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को शारदा नदी द्वारा हो रही कटान की दैनिक रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in