Categorized | लखनऊ.

राजनाथ सिंह जी का हुआ भव्य स्वागत

Posted on 17 August 2017 by admin

b111लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री गोपाल टण्डन, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, बलदेव सिंह औलक और विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने आगवानी की। उसके बाद बाहर महानगर कार्यकर्ताओं एंव पार्षदों ने राजनाथ सिंह जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये राजनाथ सिंह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राजनाथ सिंह गाड़ी से उतर कर बड़ी संख्या में लाइन में खड़े कार्यकर्ताओं से बारी-बारी जाकर भेंट की और उनका अभिनन्दन स्वीकार किया। गृहमंत्री जैसे ही गाड़ी से उतरकर लाइन में खड़े कार्यकर्ताओं से मिलना प्रारम्भ किया कार्यकर्ताओं मंे जोश भर गया और बहुत खुश नजर आये। इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, पार्षद दल के नेता रमेश कपूर बाबा, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, शैलेन्द्र शर्मा, संतोष राय, नगर मंत्री जया शुक्ला, नीलमबाला प्रजापति, सीमा स्वर्णकार, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, हरशरण लाल गुप्ता, रवि कुमार, सौरभ सिंह, अनूप सिंह, विनायक पाण्डेय, अनूप मिश्रा, कैलाश गुप्ता, डा. यूएन पाण्डेय, प्रमोद सिंह राजन, मिन्टू उपाध्याय सहित सैकड़ांे की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in