Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की पीठ द्वारा योजना भवन में दूसरे दिन भी मानव अधिकार से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की गयी

Posted on 10 August 2017 by admin

एन0जी0ओं0 एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कल
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 11 अगस्त 2017 को प्रातः दस बजे से स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों साथ योजना भवन, लखनऊ में बैठक आयोजित की गयी है। एन0जी0ओ0 की बैठक के बाद दोपहर 11.30 से 12.30 बजे आयोग द्वारा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। तदोपरान्त अपरान्ह 12.45 से 1.15 बजे तक मीडिया ब्रीफ्रिंग का भी कार्यक्रम योजना भवन में निश्चित किया गया है।
आयोग के संयुक्त सचिव डा0 रंजीत सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज दूसरे दिन 10 अगस्त को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा 16 मामलों की सुनवाई की गई। इसके अलावा आयोग के दो-दो सदस्यों की डबल बंेच द्वारा भी सुनवाई की गयी।
श्री सिंह ने बताया कि प्रथम डबल बंेच में सदस्य जस्टिस श्री पी0सी0 घोष एवं श्री एस0सी0 सिन्हा द्वारा 31 मामलों की सुनवाई की गयी। दूसरी डबल बंेच मे सदस्य जस्टिस श्री डी0 मुरगेशन एवं सदस्य श्रीमती ज्योतिका कालरा द्वारा 36 मामलों की सुनवाई की गयी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in