Categorized | लखनऊ.

बवालियों, हुड़दंगियों, अपराधियों, भूमाफियाओं का गिरोह बन गई है सपा - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 10 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के संरक्षण में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अराजकता में कोई कमी नहीं आई है। इसी अराजकता के कारण प्रदेश की जनता ने सपा को विधानसभा चुनाव में करारी पराजय हार देकर सबक सिखाया था इसके बावजूद श्री अखिलेश यादव कुछ सीखने को तैयार नहीं है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि बुधवार को फैजाबाद में रैली करने जा रहे श्री यादव का काफिला जिस तरह से अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स दिए निकला उससे यह साबित होता है कि सपा केवल अराजकता करने वालों की पार्टी ही बनकर रह गई है। यही वजह है कि राजनीतिक रूप से परिपक्व, गरिमामयी व्यक्तितत्व वाले नेता सपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। श्री अखिलेश यादव जिस तरह से अपने पिता श्री मुलायम सिंह यादव की सरेआम बेज्जती कर रहे हैं यह दर्शाता है कि उनमंे राजनीतिक अपरिपक्वता तो है ही साथ में सामान्य शिष्टाचार की भी भारी कमी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यही वजह है कि श्री मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी आंदोलन खड़ा करने वाले वरिष्ठ नेता एक-एक करके सपा छोड़ रहे है। इस तरह यह पार्टी अब केवल बवालियों, हुड़दंगियों, भूमाफियाओं, अपराधियों का एक समूह बनती जा रही है। पिछले दिनों आजमगढ़ में तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहां सपा नेताओं ने जमीनों पर कब्जा न किया हो। श्री अखिलेश यादव की सपा में तो धोखाधड़ी करना नेताओं का शगल बनता जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला आजम ने जिस तरह से अपनी असली उम्र छिपाने के लिए पता बदल कर फर्जी पैनकार्ड बनवाया और विधानसभा चुनाव के नामांकन के शपथ पत्र में गलत जानकारी देकर चुनाव आयोग को गुमराह किया, उससे इस पार्टी के नेताओं का छिपा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। जनता यह सब देख रही है। आने वाले चुनावों में सपा का हश्र विधानसभा चुनाव से भी बहुत बुरा होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in