Categorized | लखनऊ.

प्रमोषन में देरी पर अवर अभियंताओं ने प्रदेष प्रबन्धकारिणी की बैठक में षासन एवं विभाग के प्रति जताया रोश

Posted on 10 August 2017 by admin

बिना स्पश्ट नीति बनाये 50 वर्श से ऊपर के कर्मियों की स्क्रीनिंग कर जबरन सेवानिवृति पर भी नाराजगी।

आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो0नि0वि0 उ0प्र0 की प्रदेष प्रबन्धकारिणी की बैठक संघ भवन, 96 एम0जी0 मार्ग पर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेष भर से उपस्थित पदाधिकारियों ने अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति में अनावष्यक विलम्ब तथा षासन एवं विभाग की निश्क्रियता पर गहरा रोश व्यक्त किया। प्रोन्नति में देरी से तमाम अवर अभियंता बिना प्रोन्नति का लाभ प्राप्त किये ही सेवानिवृत होते जा रहे हैं जिससे षेश अवर अभियंता जो सेवानिवृत के कगार पर हैं उनमें हताषा व्याप्त है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 50 वर्श से ऊपर हो चुके अवर अभियंताओं को बिना कोई स्पश्ट नीति बनाये ही स्क्रीनिंग कर जबरन सेवानिवृत किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने पर बैठक में जबरदस्त आक्रोष व्यक्त किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष इं0 हरि किषोर तिवारी ने कहा कि प्रमोषन में विभाग द्वारा रूचि न लिये जाने का विरोध किया जायेगा एवं अतिषीघ्र प्रमोषन कराने का प्रयास करेंगे। उन्होने यह भी कहा कि विभाग द्वारा बिना कोई स्पश्ट नीति बनाये 50 वर्श से ऊपर हो चुके अवर अभियंताओं को जबरन सेवानिवृत किये जाने का जो कुचक्र रचा जा रहा है, उसका संघ द्वारा जबरदस्त विरोध किया जायेगा। उसके बावजूद अगर विभाग स्पश्ट नीति नही बनाता है तो संघ को धरना-प्रदर्षन एवं आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
बैठक को संघ के महामंत्री इं0 वी0के0 कुषवाहा, वरि0 उपाध्यक्ष इं0 दिवाकर राय, अति0 महामंत्री इं0 एन0डी0 द्विवेदी,  चेयरमैन संघर्श समिति इं0 अजीत कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्य क्षेत्र इं0 सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर क्षेत्र इं0 कमलेष यादव सहित प्रदेष भर से आये पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

बैठक के अन्त में प्रदेष भर से पधारे पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ के पूर्व महामंत्री इं0 एल0एन0 सचान एवं मंत्री वित्त इं0 अरूण कुमार मिश्रा, को सेवानिवृत्ति के उपरान्त स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोनों ही पदाधिकारियों का संघ में किये गये भरपूर योगदान की भूरि-भूरि प्रसंषा की गयी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in