Categorized | लखनऊ.

देश बचाओ,देश बनाओ

Posted on 08 August 2017 by admin

dsc_0543समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि भाजपाई दिन को रात कह रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में बड़े-बड़े वादे किये थे, अब वे उन्हे याद नही आ रहे हैं। फसल के उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य देने का वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। किसानों की आमदनी दुगुनी कैसे करेगें, बता नही पा रहे हैं। बिहार में नीतिश कुमार की जदयू और भाजपा सरकार कब्रिस्तान बना रही हैं मगर उंगली समाजवादी सरकार के कामों पर उठाई जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से भाजपा सरकार के पास बहुत रूपये जमा हो गए हैं। उन्हे चाहिए कि वे मुस्लिम बेटियों को कम से कम 5 लाख रूपये शादी के लिये दें। समाजवादी सरकार ने समाज के सभी वर्गो के फायदे की योजनाएं लागू की थी जबकि भाजपा सरकार के समय गरीबों के हित की कई योजनाएं बंद कर दी गई हैं। महिलाए अपने को असुरक्षित समझ रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस पर ‘देश बचाओ,देश बनाओ‘ नारे के साथ जनता की आवाज जोर-शोर से उठाएगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। देश और समाज को तोड़ने वाली भाजपा और आर एस एस की नीतियों के खिलाफ जनता का आव्हान होगा।
मुुख्य प्रवक्ता राजेेन्द्र चौधरी ने बताया कि इसके पूर्व पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर बधाई देते हुए श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में खुशहाली और तरक्की की कामना की। उन्होने बहनों को सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा दिलाया और समाज में सहयोग तथा सद््भाव की भावन के प्रसारपर बल दिया।
आज रक्षाबंधन पर्व पर पं0 हरि प्रसाद मिश्र ने मंत्रोचारण के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायकगण श्री एस आर एस यादव, श्री अरविन्द कुमार सिंह तथा शायर श्री अनवर जलाल मौजूद थे।
आज श्री अखिलेश यादव को राखी बांधने विभिन्न संगठनों की सैकड़ो महिलाएं, जिनमें अल्पसंख्यक महिलाएं भी बड़ी तादाद में थी। बृृहृमकुमारी समाज की वी केकोमल के नेतृृत्व में आई बहनांे ने उनको राखी बांधी। श्री जनेश्वर मिश्र की बेटी ने भी उन्हें राखी बांधी। इसके अतिरिक्त कुमारी सिद्धि विद्यार्थी तथा हर्शवर्धन अग्रवाल के साथ हेल्प यू ट्रस्ट, सुश्री अल्पना मेहरोत्रा, सेक्रेटरी आरोह वेलफेयर सोसायटी, इन्दिरानगर, के साथ बड़ी संख्या में बहनों ने राखी बांधी। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र-नेत्री सुश्री पूजा शुक्ला, धानुक समाज की दीपिका, स्वीटी और श्वेता तथा समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री मोनिका नाज खान आदि ने भी रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधकर श्री अखिलेश यादव का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in