Categorized | लखनऊ.

अपशब्द, उकसाने पर गोमतीनगर में मुक़दमा दर्ज

Posted on 08 August 2017 by admin

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर तथा उनकी पत्नी एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को एक षडयंत्र के तहत लगातार अशोभनीय और अनुचित शब्दों का प्रयोग कर उन्हें बदनाम करने और दूसरे लोगों को ऐसा करने को भड़काने के सम्बन्ध में नूतन की शिकायत पर थाना गोमतीनगर पर मु०अ०स० 1112/2017 धारा 66 दर्ज किया गया. मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर गोमतीनगर विश्वजीत सिंह हैं.

मुकदमे के अनुसार राजाजीपुरम निवासी संजय और उर्वशी शर्मा और नागरिक सुरक्षा विभाग की पुष्पा अनिल षडयंत्र के तहत जनवरी 2015 से एक साथ मिलकर उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायत देने, इसे फेसबुक तथा ब्लॉग पर अंकित करने और इसके माध्यम से अन्य लोगों को इनके प्रति अपराध करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

नूतन के अनुसार ये तीनों लोग इस कार्य के लिए इन्टरनेट का भी भारी प्रयोग करते हैं और यदि कोई भी पुलिस अफसर उनके मनमाफिक कार्यवाही नहीं करता है तो दवाब बनाने के लिए उसके खिलाफ भी शिकायत देना शुरू कर देते हैं.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in