Categorized | लखनऊ.

भाजपा हटाने से पहले अखिलेश समाजवादी पार्टी को बचाएं - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 07 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने 9 अगस्त से शुरू होने वाले सपा के आन्दोलन पर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा देश-प्रदेश में भाजपा हटाने से पहले वे सपा तो बचा ले। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में मात्र भाजपा सरकार के 4 महीने ही पूरे हुए है और वह भाजपा हटाने लगे है। उन्हे पूरी ताकत सपा को बचाने में लगानी चाहिए।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सपा ‘‘भाजपा हटाओं देश बचाओं ‘‘ आन्दोलन देश-प्रदेश की जनता के साथ भद्दा मजाक है, देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण ही नहीं बल्कि प्रचण्ड बहुमत दिया है। हम इस दौरान केन्द्र सरकार और महज 4 महीने में प्रदेश सरकार ने जनता के हित में लोक कल्यण संकल्प पत्र के वायदों को पूरा कर जनहित व विकास कार्यो के नए लक्ष्य तये किए है जो अखिलेश सरकार पूरे पांच वर्ष नहीं कर सकी।
डाॅ मिश्र ने अखिलेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देर से सही उन्हेें ‘‘राम‘‘ तो याद आये। इसलिए देर आये दुरस्त आये। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालो को भगवान राम ही सदबुद्धि दे।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल राजनैतिक आन्दोलन बल्कि सामाजिक सरोकारों का आन्दोलन भी कर रही है तथा सबके साथ सबके विकास का संकल्प पूरा कर रही है। भारत में किसी भी राजनैतिक दल ने ऐसा एक भी आन्दोलन नही किया। भाजपा वृक्षारोपण और दुनिया का सबसे बडा रक्तदान कार्यक्रम करने जा रही है। भाजपा केवल राजनैतिक दल ही नहीं है सामाजिक आन्दोलन भी है। इसलिए अखिलेश का भाजपा हटाओं कार्यक्रम मुंगेरीलाल का हसीन सपना साबित होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in