Categorized | लखनऊ.

श्री जनेश्वर मिश्र की 85वीं जयंती

Posted on 05 August 2017 by admin

05-08-cसमाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक और श्री जनेश्वर मिश्र की 85वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के द्वारा राजधानी सहित पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालयों में सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया। लखनऊ के गोमतीनगर नगर में जनेश्वर मिश्र पार्क, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कालीदास मार्ग और समाजवादी पार्टी मुख्यालय में श्री मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित श्री जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र का समाजवाद को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सराहनीय योगदान रहा। केन्द्र में कई सरकारों में मंत्री रहने के बावजूद निजी संपŸिा और भ्रष्टाचार से दूर रहकर उन्होंने बेदाग जिंदगी जी। सांप्रदायिकता और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ वे हमेशा संघर्षशील रहे।
श्री यादव ने कहा कि आज समाज गैर बराबरी और राजनीति में नैतिक मूल्यों के हृास की चुनौतियों से जूझ रहा हैं। व्यक्ति की गरिमा खतरे में है। समाज को विघटनकारी ताकतों से संकट है। सŸाा में एकाधिकारी प्रवृŸिा संविधान के मूल आदर्शों पर आघात करने वाली है। इन सब समस्याओं और चुनौतियों का समाधान समाजवादी विचाराधारा को अपनाकर ही हो सकता है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, वरिष्ठ नेता श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बिहार श्री देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी और अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम, तारकेश्वर मिश्र (जनेश्वर जी के भाई), पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप व विधायकगण सर्वश्री डा0 मधु गुप्ता, एसआरएस यादव, सुनील साजन, रामवृक्ष यादव, डा0 राजपाल कश्यप, राजेश यादव, श्री अरविन्द कुमार सिंह माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती गीता सिंह, युवा नेता श्री विकास यादव, मो0 एबाद, नगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ तथा विजय यादव, राम सागर यादव, अमित त्रिपाठी, सुशील दीक्षित, अनुराग यादव, शिव कुमार राठौर, अनुराग भदौरिया, जगदेव सिंह यादव, मनीष यादव, सफायत हुसैन, अनूप बारी, पी.डी. तिवारी, मनीष सिंह, जयसिंह जयंत, गीता पाण्डेय, मनीषा साहा, विद्या यादव, रामशंकर यादव, डा0 अखिलेश पटेल, डा0 फिदा हुसेन अंसारी, प्रदीप शर्मा, संजय सविता विद्यार्थी, संतोष यादव, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in