Categorized | लखनऊ.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टैªफिक सुरक्षा के मद्देनजर पाँचों पैकेजों में 120 एक्स सर्विसमेन तथा 10 इनोवा वाहन पेट्रोलिंग करेंगे

Posted on 04 August 2017 by admin

पेट्रोलिंग पार्टी सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करेगी
उत्तर प्रदेष एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीष कुमार अवस्थी ने बताया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टैªफिक सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेष पूर्व सैनिक कल्याण निगम के एक्स सर्विसमैन को पेट्रोलिंग कार्य पर तैनात किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के पाँच पैकेजों आगरा, षिकोहाबाद, इटावा, कन्नौज तथा लखनऊ जिलों से गुजरने वाले मार्ग पर 03 षिफ्टों में प्रत्येक पैकेज में एक वाहन पर 12 एक्स सर्विसमेन तैनात किए जाएंगे। यूपीडा द्वारा यह व्यवस्था 02 माह के लिए की जा रही है। टोल प्लाजा क्रियाषील हो जाने के पष्चात् यह कार्य स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए श्री अवस्थी ने बताया कि पेट्रोलिंग कार्य में 10 इनोवा वाहन लगाए जा रहे हैं। पाँचों पैकेजों में पेट्रोलिंग कार्य में कुल 120 एक्स सर्विसमेन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेष पूर्व सैनिक कल्याण निगम से पूर्व सैनिकों की सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलिंग कार्य में लगाए गए कर्मियों को एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटनाओं की सूचना एक्सप्रेस-वे पर तैनात ‘डायल-100’ के पुलिसकर्मियों तथा सम्बन्धित क्षेत्रीय पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों को तत्काल उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग यूनिट को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुँचाना तथा उपचार प्राप्त कराने में सहायता देना एवं यथासमय एम्बुलेंस की व्यवस्था होने पर उनसे समन्वय करना, एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटनाओं का ब्यौरा जैसे-घटना स्थल/एक्सप्रेस-वे पर कि0मी0 की दूरी का विवरण, दुर्घटना का समय, वाहन संख्या, दुर्घटना में घायल/मृतक व्यक्तियों का विवरण रखना तथा इसकी सूचना सम्बन्धित फील्ड यूनिट कार्यालय (पी0आई0यू0) के अधिषासी अभियन्ता तथा यूपीडा मुख्यालय को प्रेषित करनी होगी।
श्री अवस्थी ने बताया कि एक्सपे्रस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, जिसको रोकने के लिए प्रवेश/निकास बिन्दुओं पर बैरियर लगाए गए हैं, परन्तु यह तथ्य प्रकाष में आया है कि कतिपय भारी वाहन बैरियर को तोड़कर एक्सप्रेस-वे में प्रवेश कर जाते हैं। पेट्रोलिंग पार्टी पर भारी वाहनों का एक्सप्रेस-वे पर अनाधिकृत प्रवेश रोकने का दायित्व होगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी का दायित्व एक्सप्रेस-वे की मीडियन फेंसिग को काटने से रोकने के साथ-साथ एक्सपे्रस-वे पर किए गए एवेन्यू प्लाण्टेशन में लगाए गए पौधों की सुरक्षा करना भी होगा। इसके अतिरिक्त, आवारा पशुओं को एक्सप्रेस-वे पर घुसने से रोकना, सड़क से बाहर करने की व्यवस्था करना तथा मरे हुए पशुओं को हटवाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ एक्सपे्रस-वे के किनारे अनधिकृत रूप से लगायी जा रही अस्थायी दुकान अथवा स्ट्रीट वेण्डिंग द्वारा खाद्य सामग्री की बिक्री को प्रतिबन्धित करने का कार्य भी इन कर्मियों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in