Categorized | लखनऊ.

पर्चा लीक केस: एसपी सीबी-सीआईडी ने समीक्षा की

Posted on 04 August 2017 by admin

आबकारी सिपाही तथा समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामलों में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमों की विवेचना में आज सीबी-सीआईडी लखनऊ सेक्टर के एसपी एम एम बेग ने समीक्षा की. उन्होंने इस हेतु अमिताभ को सीआईडी मुख्यालय बुला कर पूछताछ की और सेक्टर ऑफिसर संजय कुमार और विवेचक ओम प्रकाश सिंह को त्वरित विवेचना के निर्देश दिए. कल ही विवेचक ने अमिताभ के बयान लिए थे.

25 सितम्बर 2016 को उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गयी आबकारी सिपाही परीक्षा के दूसरे सत्र के पेपर लीक की शिकायत होने पर अमिताभ ने इस सम्बन्ध में थाना विभूतिखंड पर प्रार्थनापत्र दिया था. इसी प्रकार 27 नवम्बर 2016 को उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गयी समीक्षा अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा की द्वितीय पाली के पेपर लीक की शिकायत पर उन्होंने थाना हजरतगंज पर शिकायत दी थी. दोनों मामलों में थाने पर मुक़दमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगायी थी और सीजेएम संध्या श्रीवास्तव के आदेशों पर मुक़दमा दर्ज किया गया था.

अमिताभ के पत्र पर पूर्व डीजीपी जावीद अहमद ने इन मामलों की जाँच सीबी-सीआईडी से कराने की संस्तुति की थी, जिस पर 17 मार्च 2017 को विवेचना सीबी-सीआईडी को दी गयी थी.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in