Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 04 August 2017 by admin

05 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री संदीप सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव देते हुए प्राविधिक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज जन सहयोग के माध्यम से लगभग 100 लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनसहयोग केन्द्र पर आते है जिसमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान सम्बन्धित अधिकारियों से बात-चीत करके कर दिया गया, सबसे ज्यादा समस्याएं जमीन से जुड़े मामलों से सम्बन्धित थी।
श्री सिंह ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 05 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in