Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के 90 जरूरतमंदों को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 01 करोड़ 05 लाख 28 हजार रु० की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 04 August 2017 by admin

यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, न्यूरो रोगों, क्रोन्स डिजीज,
ब्रेन ट्यूमर जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी

मुख्यमंत्री द्वारा इसके पहले भी 1029 जरूरतमंद लोगों को
12 करोड़ 57 लाख 55 हजार 500 रु० की वित्तीय मदद प्रदान की गयी
लखनऊ: 03 अगस्त, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जिलों के 90 जरूरतमंद लोगांे को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 01 करोड़ 05 लाख 28 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, न्यूरो रोगों, क्रोन्स डिजीज, ब्रेन ट्यूमर जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न जनपदों के 1029 जरूरतमंद लोगों को 12 करोड़ 57 लाख 55 हजार 500 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा हृदय रोग के इलाज हेतु जनपद गाजीपुर की
कु0 गायत्री बिन्द, कुशीनगर की श्रीमती पुष्पा देवी, गोण्डा की श्रीमती दीपा मौर्या, फैजाबाद की कुमारी मधू सिंह तथा श्रीमती सबीना, सुल्तानपुर की कु0 सविता, फिरोजाबाद की कु0 अलसिफा तथा उन्नाव के श्री संदीप शुक्ला सहित कई अन्य को वित्तीय सहायता प्रदान की गयी।
इसी प्रकार, जनपद संतकबीर नगर के श्री रामायन प्रसाद, मिर्जापुर के श्री भानुप्रकाश, बांदा के श्री रामलखन, कुशीनगर के श्री राधेश्याम, बाराबंकी की श्रीमती मालती, वाराणसी की श्रीमती निशा, फिरोजाबाद के श्री दिलेवर सिंह, जालौन के श्री मुईनुद्दीन, फिरोजाबाद की श्रीमती मीरा, एटा के मास्टर अखिलेश कुमार सहित कई अन्य मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गयी।
मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद महराजगंज के श्री नरसिंह लाल श्रीवास्तव, गोरखपुर के श्री सन्नी, फैजाबाद के श्री शिव मोहन तिवारी, प्रतापगढ़ के श्री माता प्रसाद, बागपत के श्री भूपेन्द कुमार, मैनपुरी के श्री अजीत कुमार सहित कई किडनी रोगियों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी।
जनपद सुल्तानपुर के मास्टर राजन, इलाहाबाद की कुमारी आराध्या तथा जनपद प्रतापगढ़ के उमाशंकर यादव को न्यूरो रोगों के उपचार हेतु, उन्नाव के अभिषेक तिवारी को क्रोन्स डिजीज के उपचार व कासगंज के श्री जवाहर सिंह को ब्रेन ट्यूमर उपचार हेतु मदद मुहैया करायी गयी।
अन्य जरूरतमन्दों को भी इलाज के लिए मदद स्वीकृत की गयी है,

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in