Categorized | लखनऊ.

नकामेश्वर उपवन घाट पर बच्चों को निशुल्क संस्कार दिए जाएंगे

Posted on 04 August 2017 by admin

- संस्कृत दिवस पर गोमती महाआरती वाले दिन होगा कार्यक्रम

मनकामेश्वर उपवन घाट पर होने वाली आदि गंगा मां गोमती की महाआरती में इस बार बच्चों को निशुल्क संस्कार दिए जाएंगे। इस संस्कार के लिए इच्छुक माता-पिता डालीगंज पुल स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर 06अगस्त दिन रविवार को दोपहर तीन बजे तक निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने बताया कि 06 अगस्त को संस्कृत दिवस मनाया जाएगा। श्रीमहंत देव्यागिरि ने सनातन धर्म में बच्चों के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कार दिए जाते हैं। इनमें से तीन संस्कार बच्चों के रविवार को पंडित श्यामलेश तिवारी के आचार्यत्व में किए जाएंगे। इन तीन संस्कारों में अन्नाप्राशन, नामकरण व विद्यारंभ (अक्षरांभ) शामिल हैं। श्रीमहंत देव्यागिरि ने बताया कि आमतौर पर यह तीनों संस्कार शिशु अवस्था से बाल्यावस्था तक किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के बाद नामकरण, अन्नाप्राशन किया जाता है। बताया कि बच्चों में संस्कार की बहुत आवश्यकता है। इन तीन संस्कारों को निशुल्क कराने के लिए परिवारीजन मनकामेश्वर मंदिर या मनकामेश्वर उपवन घाट पर 06 अगस्त तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोमती महाआरती पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जिसमें बच्चों द्वारा नृत्य, गायन व भजन आदि प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in