Categorized | लखनऊ.

देश बचाओ-देश बनाओ

Posted on 04 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि 9 अगस्त 2017 को समाजवादी पार्टी अगस्त क्रांति दिवस पर ‘‘देश बचाओ-देश बनाओ‘‘ के रूप में मनायेगी। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं सांप्रदायिक राजनीति के विरूद्ध जनपद मुख्यालयों पर पूरे प्रदेश में 9 अगस्त को जनसभा का आयोजन किया जायेगा। भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तौर-तरीके से असहमति की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा राज में किसान तबाह है और महिलायें असुरक्षित हैं। छात्रों-नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगस्त क्रांति दिवस पर जनता की आवाज पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी।

इसी दिन 9 अगस्त 2017 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव फैजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। श्री यादव स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन एवं प्रतिमा का अनावरण मध्यान्ह 12ः00 बजे राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कालेज, मड़ना, पूरा बाजार, जिला फैजाबाद में करेंगे।
इससे पूर्व श्री अखिलेश यादव 4 अगस्त 2017 को उन्नाव जनपद में ग्राम अटवा नवाँय, थाना पुरवा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर चौधरी के निधनोपरांत उनके परिवार से संवेदना प्रकट करने जाएंगे।
श्री अखिलेश यादव 5 अगस्त 2017 को समाजवादी पार्टी की मजबूती में आजीवन समर्पित रहने वाले अग्रिम पंक्ति के समाजवादी योद्धा ‘छोटे लोहिया‘ श्री जनेश्वर मिश्र जी के जन्मदिन पर जनेश्वर पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में श्री मिश्र की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in