Categorized | लखनऊ.

शिविर में भाजपाईयों ने कराया रक्त परीक्षण

Posted on 04 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ उत्तर विधानसभा द्वारा गुरूवार को पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ उत्तर मंडल 1, 2 व 3 में रक्त परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नौ अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का रक्त परीक्षण किया गया। रक्त परीक्षण शिविर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं नें सकंल्प लिया कि गम्भीर रूप से घायल किसी भी रोगी को रक्त दे उसकी मदद करेंगे।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा उत्तर मंडल एक के रक्त परीक्षण स्थल पंहुचे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, सभी व्यक्ति को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त से कई जानें बच सकती हैं। उन्होंने युवाओं से बढ़ चढ़ कर रक्तदान करने की अपील करते हुये कहा कि नियमित रक्तदान से शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पडता है। इसी क्रम में उत्तर मंडल दो व तीन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिविर संयोजक प्रदीप शुक्ला ‘टिंकू’ ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से गरीबों और असहाय मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सकेगा, जो धनाभाव के कारण रक्त न मिलने के कारण अपना दम तोड़ देते हैं। भाजपा ने गरीबों को निरोग एवं रक्त की कमी को पूरा करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, अन्नू मिश्रा, राजीव मिश्रा, राम शरण सिंह, लवकुश त्रिवेदी, विनोद बाजपेयी, लोकेश सिंह, बृज किशोर पाण्डेय, शैलेन्द्र स्वर्णकार, राघव राम तिवारी, दीपक मिश्रा, रूपाली अग्रवाल, अवधेश कुमार, शैलेन्द्र राजपूत, प्रखर गुप्त, मुकेश वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in