Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 01 August 2017 by admin

2 अगस्त को कैबिनेट मंत्री श्री  सुरेश खन्ना जन सहयोग केन्द्र पर रहेगें उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहे।
बीजों में रोग की समस्या का समाधान कैसे हो, किसानों की फसलों को रोगों से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति का ठोस समाधान क्या हो सकता है। इसके लिए कृषि विभाग जुडे़ अधिकारियों को वर्कआउट कर समस्या का समाधान निकालने का आदेश दिया।
कर्ज माफी पर पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए कृषि मंत्री शाही ने कहा कि कर्जमाफी की फसल ऋण मोचन योजना का लाभ सभी लाभार्थी तक पहुॅचाने के लिए जिन किसानों के आधार कार्ड बने हुए है उन्हें लिंक करने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। जिन किसानो के आधार कार्ड बने हुए है उसमें से लगभग 50 प्रतिशत को लिंक करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। योजना का लाभ किसानों तक पहुॅचाने की कार्यवाही तेजी से साथ पूरी की जा रही है। इसी क्रम में मैपिंग की कार्यवाही 90 प्रतिशत पूरी की जा चुकी है, वेरीफिकेशन कराया जा रहा है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि  मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सरकार का एक मंत्री प्रतिदिन जन सहयोग केन्द्र पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनता है एवं उसके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को उचित दिशा निर्देश जारी करता है।
जनसहयोग केन्द्र पर समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की समस्याएं जो पिछले 15 वर्षो से बनी हुई थी, इसके उचित निस्तारण के लिए हमारे विधायक, मंत्रीगण एवं मा0 मुख्यमंत्री जी जन सहयोग के माध्यम से समस्याओं को सुनते हैं।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दोनो का प्रयास है, जनता की समस्याओ का हर प्रकार से समाधान हो सक,े इसके लिए रूप रेखा तैयार हो रही है हर जिले में प्रभारी मंत्री जाते हैं। प्रदेश स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी भी जनसमस्यओं की सुनवाई करते है।
मंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षो में अकर्मण्य सरकार थी जिसके कारण इस प्रकार की समस्याएं  उत्पन्न हुई लेकिन अब योगी जी की सरकार में यदि अनियमितताएं होती है, जनता की उपेक्षा होती है तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हमारे संगठन और सरकार दोनो की प्राथमिकता है कि गरीब आदमी का कल्याण हो, हमारी सरकार स्वास्थ्य, बिजली, शुद्ध पेयजल, किसानों को अच्छा बीज कैसे मिले तथा भूमि का परिक्षण कराकर जनता को लाभ पहुॅचाने में लगी हुई है आने वाले समय में प्रदेश की जनता को सुख समृद्धि दिला सके इसके लिए सरकार के सारे विभाग लगे हुए है यही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का भी निर्देश है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 02 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in