Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के 91 जरूरतमंदों को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 01 करोड़ 36 लाख 62 हजार रु० की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 31 July 2017 by admin

यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, बोन मैरो ट्रांसप्लाण्ट,हेपेटाइटिस-सी जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी

मुख्यमंत्री द्वारा इसके पहले भी 848 जरूरतमंद लोगों  09 करोड़ 81 लाख रु० की वित्तीय मदद प्रदान की गयी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जिलों के 91 जरूरतमंद लोगांे को गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए 01 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, बोन मैरो ट्रांसप्लाण्ट, हेपेटाइटिस-सी जैसे गम्भीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गयी है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न जनपदों के 848 जरूरतमंद लोगों को 09 करोड़ 81 लाख रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद गोरखपुर के श्री सुशील चन्द्र, सुल्तानपुर की श्रीमती पुष्पा देवी, महोबा के मास्टर सचिन, उन्नाव के श्री राम सजीवन, रायबरेली के श्री विजय गुप्ता सहित कई अन्य को हृदय रोग के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गयी।
इसी प्रकार, जनपद अमेठी के श्री शोएब अख़्तर, जनपद बलिया के श्री रोहित कुमार, वाराणसी के श्री शुभम सिंह, देवरिया की श्रीमती विद्यावती, मिर्ज़ापुर के श्री आनन्द शंकर मिश्रा, लखनऊ की श्रीमती रिज़वाना ख़ातून, इटावा के श्री विकास, सीतापुर के श्री अशफ़ाक़ अहमद सहित कई अन्य मरीजों को किडनी के इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध करायी गई।
मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद अमेठी के श्री राम प्रसाद, सुल्तानपुर के श्रीमती बबना, बरेली की श्रीमती राजेश्वरी देवी, कुशीनगर के श्री रवि कुमार, देवरिया की कु० आकृति यादव, गोरखपुर के श्री आनन्द श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर के श्री आकाश, इलाहाबाद के श्री जय सिंह, उन्नाव के श्री जमील अहमद सहित कई कैंसर रोगियों को उपचार हेतु सहायता उपलब्ध करायी गयी।
जनपद महोबा की श्रीमती मधु कुमारी को ट्यूमर के उपचार हेतु, मथुरा की श्रीमती आरती को हेपेटाइटिस-सी, फिरोजाबाद की कु० तनु को जलने के कारण प्लास्टिक सर्जरी तथा कानपुर नगर की श्रीमती सरोज मिश्रा को बोन मैरो ट्रान्सप्लाण्ट के इलाज के लिए मदद मुहैया करायी गयी। इसी प्रकार उन्नाव के श्री धर्मेन्द्र कुमार को ब्रेन हैमरेज के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
अन्य जरूरतमन्दों को भी इलाज के लिए मदद स्वीकृत की गयी है, जिसका सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार है:

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in