Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में सपा के स्तीफा दे चुके विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब,यशवंत सिंह तथा बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 31 July 2017 by admin

विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी के यशवन्त सिंह व बुक्कल नवाब और बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य , उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा के रीति-नीति व सिद्धान्तो ने आस्था जताई। प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा सपा बसपा में कार्यकर्ता पीडित हैं। ऐसे लोग अब भाजपा में आकर सुकून महसूस कर रहे है। भाजपा हर उस व्यक्ति का स्वागत करेगी जो अच्छा काम करता है। यशवन्त सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से परिषद से इस्तीफा दिया है और बिना शर्त पार्टी से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिद्धान्तों व आदर्शो एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर आये है। बुक्कल नवाब ने कहा सपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अन्याय होता है। भाजपा लोक तात्रिक पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक एवं मंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला, मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। img-20170731-wa0011

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in