Categorized | लखनऊ.

किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान

Posted on 31 July 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों अपने चुनावी वादे निभाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। वाराणसी वाले जापान का क्योटो शहर बनने का सपना देखते रह गए हैं। बुलेट ट्रेन का अतापता नहीं है। किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान हैं। गरीब की गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा हो गई और महिलाओं की इज्ज्त बच नहीं रही है। व्यापारी, राज्य कर्मचारी, शिक्षामित्र सभी आंदोलित हैं।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तीन वर्ष में समाजवादी सरकार के समय बने एक्सप्रेस-वे जैसा एक एक्सप्रेस-वे भी नहीं बना पाई हैं। समाजवादी सरकार के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 महीनों में बन गई थी जिस पर लड़ाकू और मालवाहक जहाज भी उतर सकेंगे। इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से नोएडा की दूरी 5 घंटे में तय हो जाती है जबकि शताब्दी ट्रेन इससे ज्यादा वक्त लेती हैं। बिना केंद्र के सहयोग के लखनऊ में मेट्रो रेल भी पटरी पर दौड़ी थी। केंद्र एनओसी में अडंगा नहीं लगाता तो अब तक हजारों लोग रोज मेट्रों से यात्रा कर रहे होते। कृषि अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ अवस्थापना सुविधाओं का भी विस्तार समाजवादी सरकार ने किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सŸाालिप्सा से व्याकुल भाजपा नेतृत्व वोट बैंक की राजनीति को हवा देने में लगा है। अब भोजन को भी जाति से जोड़कर भाजपा ने अपनी घटिया मानसिकता और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन कर दिया है। विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही है क्योंकि भाजपा नेता जनता के बीच जाने से बुरी तरह घबरा रहे हैं। जनता भाजपा की वादाखिलाफी, विकास कार्यों में नाकामी और आम आदमी को प्रताड़ित किए जाने की वजहों से असंतुष्ट है और वह अभी से भाजपा सरकार से परेशान हो चली है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का जनता से सिर्फ वोट का रिश्ता है। वह जाति और संप्रदाय की राजनीति कर सामाजिक सद्भाव को तोड़ती है और लोगों के बीच नफरत तथा अलगाव पैदा करती है। भाजपा का जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है।
श्री यादव कहा कि समाजवादी विकास और परस्पर सौहार्द की बात करते हैं। भाजपा राजनीतिक भ्रष्टाचार के सहारे बिहार, मणिपुर, गोवा में सŸाा में आई है। अपने काम के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब देना होगा। सन् 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका अदा करने वाला है।
श्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों की आज भी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में जबर्दस्त भीड़ रही। इनमें किसान गरीब, महिलाएं, नौजवान, ग्रामीण, भी शामिल थे। श्री नंदराम यादव के साथ लखनऊ के जुगौली गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। यह वही गांव है जहां कल ही भाजपा नेताओं ने भोजन किया था।
समाजवादी सरकार के कामों से भाजपा को चिढ़ है और वह घबराई हुई भी है इसलिए वह उस समय के विकास कार्याें के बारे में अनर्गल टिप्पणियां कर दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों प्रदेश के लिए जब तब घड़ियाली आंसू तो बहा लेते हैं लेकिन अब तक वे जनकल्याणकारी कोई योजना नहीं लागू कर सके हैं। भाजपा अब तक की उपलब्धि यही है कि उसने प्रदेश का विकास रोक दिया है और जांच की आंच में खुद तपने लगी है।
इस अवसर पर सर्वश्री विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता विरोधी दल, अहमद हसन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, विधायकगण अरविंद कुमार सिंह, डा0 राजपाल कश्यप, संजय लाठर, राकेश प्रताप सिंह, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in