Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस जन आन्दोलन समिति बैठक

Posted on 29 July 2017 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस जन आन्दोलन समिति द्वारा आगामी 09 अगस्त (क्रान्ति दिवस) को जन मुद्दों को लेकर शुरूआत किये जाने वाले प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी के तहत ‘जेल भरो’ आन्दोलन  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखनऊ के स्थानीय कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस जन आन्दोलन समिति के प्रभारी श्री स्वयम् प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के सचिव श्री शैलेन्द्र तिवारी बब्लू ने किया।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए जन आन्दोलन समिति के प्रदेश प्रभारी श्री स्वयं प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और आम जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आयी केन्द्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। लगातार अलोकतांत्रिक कदम उठाकर पूरे देश में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर जबरिया खरीद फरोख्त कर भाजपा की सरकार बना रही है। आज किसान त्रस्त है, आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। नौजवान बेरोजगारी की मार सहने को मजबूर है। व्यापारी जीएसटी से परेशान है आम जनता मंहगाई से त्रस्त है। उ0प्र0 में जबसे योगी सरकार बनी है तबसे कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो गयी है कि आम जनता भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों को जनता के बीच जाना है। उन्होने कहा कि किसानों, नौजवानों के लिए कंाग्रेसजनों ने कभी भी लाठी, डण्डे और जेल जाने से नहीं डरे, अब कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए पुनः तैयार होना है। उन्होने कहा कि उपरोक्त आन्दोलन में निम्न मुद्दे मुख्य होंगे। 1. किसानों की कर्जमाफी एक फर्जी घोषणा। 2. नौजवानों की बढ़ती हुई बेरोजगारी पर सरकार की उदासीनता। 3. जी.एस.टी. कानून- कमर तोड़ मंहगाई, 4. यूपीए सरकार ने 14 प्रतिशत पर जीएसटी लाने का प्रस्ताव किया था, भाजपा द्वारा विरोध किया गया। अब भाजपा सरकार द्वारा 28 प्रतिशत पर जीएसटी लागू कर बहुमत का दुरूपयोग किया गया। जबकि पतंजलि जैसी कम्पनी को जीएसटी से बाहर रखा गया है। 5. रोटी-कपड़ा और मकान, दवा मंहगी-लग्जरी कार सस्ती, ऐसा क्यों? 6. विदेशों से आने वाला काला धन का कहीं अता-पता नहीं, प्रधानमंत्री द्वारा झूठे वादे किये गये। 7. गांधी के देश में खादी पर 12प्रतिशत कर लग गया और उत्पाद पर 18प्रतिशत लग गया, तानाशाही की हद।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री राघवेन्द्र नारायण, श्री अजय कुमार सिंह अज्जू, श्री लल्ला पाण्डेय एड., श्री प्रदीप सिंह एड., श्री वी.एन. त्रिपाठी एड., श्री अज्जू शर्मा, श्री संजय सिंह, श्री संदीप शुक्ला, श्री रामचन्द्र उपाध्याय ‘राणा’, श्री अरशद आजमी, श्री रंजीत ताहिर, डा0 शहजाद, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री अभिषेक, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री सचिन बारी, श्री अयाज खान अच्छू, श्रीमती आयशा खान, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री हंसराज, श्री मेराज वली खान, श्री श्यामनरायन तिवारी, श्री अमित पटेल, श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री संदीप मिश्रा, श्री विवेक सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in