Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस सेवादल बैठक

Posted on 29 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरूभवन 10 मालएवेन्यू लखनऊ पर सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
यह जानकारी देते हुए सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिंह‘काली’ ने बताया कि बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक श्री महेन्द्र जोशी जी ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग द्वारा सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए इस समय देश और प्रदेश में ऐसी विघटनकारी शक्तियों का शासन है जो देश और प्रदेश के राजनैतिक व सामाजिक अस्थिरता का माहौल बनाने में जुटी हुई हैं उन्होने सेवादल के पदाधिकारियों का आवाहन करते हुए कहा कि सेवादल सेवा/संघर्ष/अनुशासन में रहते हुए सड़कों पर उतरकर और संगठन को मजबूत करके इन शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होने कहा कि किसी भी राजनैतिक कार्यकर्ता की पहचान विपरीत परिस्थितियों में होती है आज कांग्रेस की आन-बान व शान वापस लाने के लिए सेवादल के हर कार्यकर्ता को यह चुनौती स्वीकार करनी है और इसे सेवादल के कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर साबित भी कर दिया है।
मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृहमंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि मौजूदा परिवेश में सेवादल की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गयी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद श्री दीपक सिंह ने सेवादल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पदाधिकारियों केा उनके प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आवाहन किया। उन्होने आगामी त्रैमासिक कार्यक्रम सेवादल के पदाधिकारियों को दिया।
मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर गंभीर चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय हुई।
वक्ताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी एवं चौ0 सत्यवीर सिंह आदि वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों में सर्वश्री करूणेश राठौर, गिरिजाशंकर अवस्थी, प्रेम शंकर तिवारी, शर्मानन्द मिश्रा, महिला मुख्य संगठक श्रीमती सुनीता निषाद, रेनू श्रीवास्तव, बुशरा खातून, अवधेश त्रिपाठी, ब्रजभूषण अकेला, जसबीर सिंह बजाज, सतीश बिन्द आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in