Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री जी ने रामेश्वरम से अयोध्या के लिए चलायी गयी एक्सप्रेस टेªन के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया

Posted on 28 July 2017 by admin

अयोध्या एवं रामेश्वरम के बीच संचालित यह टेªन उत्तर

भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने में सेतु का काम करेगी: मुख्यमंत्री

केन्द्र सरकार की इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रामेश्वरम से अयोध्या के लिए चलायी गयी एक्सप्रेस टेªन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जी ने भरोसा व्यक्त किया है कि भगवान श्रीराम चन्द्र जी के जन्म स्थान अयोध्या एवं रामेश्वरम के बीच संचालित यह टेªन धार्मिक रूप से उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए एक सेतु का काम करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस नयी टेªेन से जहां एक ओर दक्षिण भारत से अयोध्या, काशी व इलाहाबाद आदि धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं उत्तर प्रदेश से रामनाथस्वामी मंदिर, रामसेतु एवं रामेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना पहले से चल रही है। राज्य सरकार भी अयोध्या के विकास के लिए कई परियोजनाओं को मूर्त रूप देने का गम्भीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस पहल से उत्तर और दक्षित भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से टेªन को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in