Categorized | लखनऊ.

उपेन्द्र तिवारी ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 28 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी जी उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की जन समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री तिवारी ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चलने वाला जन सहयोग केन्द्र दिनांक 29, 30 व 31 जुलाई को स्थगित रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जन सुनवाई केन्द्र के प्रभारी डा0 राकेश त्रिवेदी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक गतिविधियो के कारण 29, 30 व 31 जुलाई को जन सुनवाई को स्थगित रखा गया है। अतः अपनी समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा जन सुनवाई केन्द्र लखनऊ आने वाले लोग तीन दिन 29 से 31 जुलाई तक लखनऊ न आए। 01 अगस्त से पुनः जन सेवा केन्द्र अपने पूर्व निर्धारित समय और क्रमानुसार चलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in