Categorized | Latest news

प्रदेश में उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लागू सिंगल विण्डो सिस्टम को सुदृढ़ कर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 27 July 2017 by admin

विभागों द्वारा उद्यमियों को सिंगल विण्डो सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराये गये काॅमन एप्लीकेशन फाॅर्म पर समयबद्ध तरीके से अनुमतियां प्रदान कराई जायें: राजीव कुमार

मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित
होने वाली उद्योग बन्धु की मण्डल एवं जनपद स्तरीय बैठकें नियमित
समय में प्रत्येक दशा में आयोजित हों: मुख्य सचिव
उद्यमियों को बेहतर एवं तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित
विभागों को अपनी कार्यशैली में तेजी लानी होगी: राजीव कुमार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लागू सिंगल विण्डो सिस्टम को सुदृढ़ कर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को बेहतर एवं तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभागों को अपनी कार्यशैली में तेजी लानी होगी। उन्होंने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डलीय एवं जनपदीय स्तर पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित होने वाली उद्योग बन्धु की बैठकें नियमित समय में प्रत्येक दशा में आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश में सिंगल विण्डो सिस्टम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों द्वारा समन्वय हेतु राज्य एवं जनपद स्तर पर कुछ विभागों द्वारा अभी तक नोडल अधिकारी नामित नहीं किये गये हैं वह तत्काल नामित कर उद्योग बन्धु को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराये गये काॅमन एप्लीकेशन फाॅर्म पर समयबद्ध तरीके से अनुमतियां प्रदान कराई जायें।
श्री राजीव कुमार ने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश में प्रदत्त औद्योगिक सेवाओं हेतु आवश्यक निस्तारण हेतु निर्धारित समय-सीमा को देश के अन्य राज्यों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा कर उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से प्रदेश में भी लागू कराने पर आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने विभागीय स्तर पर अनुमति/अनापत्ति/लाइसेन्स जारी करने की समय-सीमा एवं प्रक्रिया निर्धारित करते हुये जनपद एवं राज्य स्तर पर अधिकारियों को पाॅवर डेलिगेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी अनुमति/अनापत्ति/लाइसेन्स जारी करने में असमर्थ है तो उनके द्वारा ऐसे प्रकरण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार उच्च स्तर पर निर्णय हेतु संदर्भित किये जायें।
बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में संचालित सिंगल विण्डो सिस्टम व्यवस्था के अन्तर्गत औद्योगिक सेवाओं हेतु उद्यमियों द्वारा निर्धरित फाॅर्म आॅनलाइन सम्मिट किये जाते हैं एवं इस प्रकार सम्मिट फाॅर्म विभाग के सम्बन्धित नोडल अधिकारियों की वेबसाइट पर स्वतः प्रदर्शित हो जात है। विभागों द्वारा औद्योगिक सेवाओं हेतु निर्गत प्रमाण-पत्रों को सिंगल विण्डो सिस्टम पर अपलोड किया जाता है। वर्तमान में उद्यमियों को ई-मेल के माध्यम से सम्बन्धित नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यक सूचनायें भी प्रेषित किये जाने की व्यवस्था उपलब्ध है।
बैठक में प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास श्री आलोक सिन्हा, प्रमुख सचिव, खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग श्री हिमांशु कुमार, सचिव, औद्योगिक विकास श्रीमती अलकनन्दा दयाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in