Categorized | लखनऊ.

पं0 दीनदयाल उपाध्याय खेल उत्सव एवं युवा संगम हेतु बैठक सम्पन्न

Posted on 25 July 2017 by admin

महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने मार्ग दर्शन किया
आज दिनांक 25 जुलाई, 2017 को प्रदेश कार्यालय पर पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजयुमो द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम पं0 दीनदयाल उपाध्याय खेल उत्सव एवं युवा कला संगम की प्रदेश स्तरीय कार्य योजना बैठक आहुत की गयी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी की उपस्थिति रहे तथा खेल उत्सव एवं युवा संगम कार्यक्रम के संदर्भ विस्तृत मार्ग दर्शन किया। माननीय बंसल जी ने अपने उद्बोधन में युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चार बातों का विशेष महत्व होता है। ‘‘पूर्व योजना, पूर्ण योजना, समीक्षा, एवं अनवर्तन’’ बैठक की प्रस्तावना मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री अश्वनी त्यागी जी ने रखी और बैठक की अध्यक्षता मा0 अध्यक्ष भा0ज0यु0मो0 श्री सुब्रत पाठक जी ने की बैठक में मुख्यरूप से मा0 प्रद्युम्न जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री यु0मो0 श्री अभिजात मिश्रा जी की उपस्थिति रही तथा संचालन श्री अनिल यादव जी ने किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर होने वाली जिला बैठकों की तिथि तय की गयी। बैठक में सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय संयोजक, सभी जिला संयोजक तथा प्रदेश की संचालन समिति ने भाग लिया। मुख्य रूप से मोहित बेनीवाल, मनोज पोसवाल, सच्चिदानन्द राय, सोनू सिंह, साकेत सिंह, विक्रम सिकरवार, सुशील मिश्रा, हर्ष वर्धन सिंह, विकास सिंह, अश्वनी पाठक, रोहन मिश्रा, अभ्यंक अवस्थी, देवेश राय, अमरेन्द्र शुक्ला, राजेश सिंह, दुर्गेश सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in