Categorized | आगरा

रामलाल आश्रम सिकंदरा आगरा

Posted on 25 July 2017 by admin

गरीब असहाय की निःशुल्क सेवा में अग्रणी संस्था “रामलाल आश्रम सिकंदरा आगरा” में 237 वृद्धजन महिला बच्चों के साथ 268 गाय निवास कर रही है, पिछले 10 दिन में माता पिता सेवा मंदिर में 21 वृद्धजनों ने दस्तक़ दी है, जिनमें से 7 लोगो का उनके परिवार के साथ समझौता करके घर भेज दिया । काफी प्रयासों के बाद भी कई वृद्ध भगवानों का समझौता नहीं हो पाया ।

1. श्री आनंद कुमार गुप्ता, उम्र 60 वर्ष, निवासी-बेलनगंज, इनका कोई इन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहता है|

2. श्री रामप्रकाश अग्रवाल एवं पत्नी रामसखी उम्र क्रमशः 81 वर्ष, 79 वर्ष, निवासी-वल्केश्वर बेटे बहुयों के पास सेवा के लिए समय नहीं है। बेटे काम में व्यस्त रहते है और अपने साथ नहीं रखते है।

3. श्रीमती राजाबेटी, उम्र 65वर्ष, निवासी-पिनाहट, बेटे बहु के पास रहना नहीं चाहती घर पर क्लेश होता है।

4. श्री राजकुमार वासवान, उम्र 61 वर्ष, निवासी-किरावली, बेटे ने बीमार होने के कारण घर से निकाल दिया।

5. श्री रामलाल सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी-जगनेर, बेटे बहु बासी खाना देते है।

6. श्री गंगा प्रसाद, उम्र 81 वर्ष, निवासी-महोवा, बेटे बहु ने मारा कहा कि काम करो नहीं तो निकल जाओ घर से बाहर ।

7. श्रीमती सारदा वर्मा, उम्र 70 वर्ष, निवासी-वाह, बहु ने मारपीट की, घर से निकाल दिया।

8. श्री हेमेंद्र कुमार दुवे, उम्र 62 वर्ष, निवासी-जालोंन, बेटा पैसे माँगता है पैसे देंगे तो रखेंगे नही तो जाओ ।

9. श्री मोहन लाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी-कीठम सिकंदरा, काम नहीं करपाते इसलिये कोई नहीं रखता।

10. श्री राजेन्द्र एवं पति ओमवती देवी, उम्र क्रमशः 68 वर्ष, 68 वर्ष, निवासी-हाथरस रोड नंदलालपुर प्रोपेर्टी हड़प कर घर से निकल दिया।

11. श्री रामबाबू गुप्ता एवं पत्नी ओमवती देवी, उम्र क्रमशः 81 वर्ष, 77 वर्ष, निवासी-लोहामंडी, नाती बेटे कहते है, प्रोपर्टी हमारे नाम करो तो रखेंगे नही तो जाओ ।

सभी वृद्ध भगवानों का दिनांक 25-7-2017 को सीनियर सिटीजन क्लव भावना स्टेट के समस्त सदस्यों द्वारा मान सम्मान के साथ माला पहना कर स्वागत किया व सभी को आश्रम में शरण दी गयी इस अवसर पर संस्था के “मुख्य संरक्षक अशोक जैन सीए जी” ने परिवार की उन्नति पर खुशियां जताई और गहरे दुख के साथ कहा कि हमारा समाज वृद्धजनों की सेवा क्यों नही करता मारपीट कर घर से निकाल देना इससे साफ दिखता है की हमारे संस्कारो में कही न कही बहुत बड़ी कमी जरूर है हमें वृद्धजनो के प्रति प्यार आदर सम्मान व सहयोग का भाव पैदा करना होगा इस अवसर पर सीनियर सिटीजन क्लब भावना स्टेट के श्री के.के. गौड़, श्रीमती सरिता गौड़, श्री एस.सी. अग्रवाल, श्रीमती अनुपम अग्रवाल, श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ,श्री अरुण जैन, श्रीमती कविता जैन, श्री एस.पी. जिंदल, श्रीमती मंजू जिंदल, संस्था के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा एवं नंदकिशोर शर्मा तथा अन्य सदस्य मौजद रहे !

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in