Categorized | लखनऊ.

स्वाति सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 25 July 2017 by admin

26 जुलाई को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह उपस्थित रही।
पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव देते हुए मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील है, इसीलिए पिंक बस चलाई जा रही है, जिसमें महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी। बाढ़ आपदा प्रबंधक पर बोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि यह दैवीय आपदा से जुड़ा विषय है। इसका परमानेंट सल्यूशन नहीं किया जा सकता हैं फिर भी हमारी सरकार ने सभी प्रकार से सुरक्षा प्रबंध पूर्व कर लिये है।
विधानसभा में विधायक की शोक सभा में योगी जी के उपस्थित न होने पर मंत्री ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी को जैसे ही विधायक की मृत्यु का समाचार मिला, दो घंटे के भीतर उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया एवं परिवार का हाॅलचाल लिया। विपक्ष विधायक की मृत्यु पर जो प्रोपेगेण्डा बना रहा है, यह उसकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
श्रीमती सिंह ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in