Categorized | आगरा

डिज़ाइनर्स ने किया नए कलेक्शन से सावन का स्वागत

Posted on 24 July 2017 by admin

सावन उत्सव मे फैशन का रहा जलवा

आगरा डिज़ाइनर्स क्लब के तत्वाधान मे हरयाली तीज की पूर्व संध्या पर सावन उत्सव 2017 फैशन शो होटल ग्रांड मे आयोजित किया गया| कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, डॉ० शिवानी चतुर्वेदी व अरुण डंग ने गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रव्ज्जलित कर किया | सावन उत्सव मे तीज की थीम पर परिधान पेश किये गए| आगरा डिज़ाइनर्स क्लब के मंच पर पहली बार 11 डिज़ाइनर्स 11 मॉडेल्स के साथ एक ही थीम पर नज़र आये| जिसमे राखी कौशिक, जिज्ञा जपरा, हिमानी सरन, प्रिया बंसल, नीतू-अभिषेक, चेष्ठा वरुण, शिपाली श्रीवास्तव, दीपिका राघव, मोहिनी अग्रवाल, ज़ेबा खान, अंकुर निर्मल ने अपने अद्भुत परिधानो के डिजायन्स प्रस्तुत किये| कार्यक्रम मे हरियाली तीज व सावन पर केन्द्रित कर ग्रीन थीम पर मॉडेल्स ने डिज़ाइनर्स के डिजायन्स पेश किये|

आगरा डिज़ाइनर्स क्लब की अध्यक्ष राखी कौशिक ने कहा कि सभी मॉडल्स व डिज़ाइनर्स मिल कर सावन उत्सव एक साथ एक मंच पर मना रहे है| डिज़ाइनर्स ने आने वाले त्यौहार और शादी के लिए नए कलेक्शन पेश किये| सभी मॉडेल्स ने परिधानों को मंच पर धार्मिक म्यूजिक पर प्रस्तुत किये| कार्यक्रम मे आगरा डिज़ाइनर्स क्लब के संरक्षक डॉ० महेश धाकड़ ने क्लब के इतिहास पर प्रकाश डाला| इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ० प्रदीप शर्मा, राजीव शर्मा, मलय सरन, डॉ० अलका सेन, दीप्ति जैन, राहुल गुप्ता, शिवानी मिश्रा, विनीत बाबानिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे| एंकरिंग ईशा चौहान ने की|

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in