Categorized | लखनऊ.

अंधेरे में नहीं रहेगा यूपी का एक भी गांव-घर - मनीष शुक्ला

Posted on 24 July 2017 by admin

यूपी सरकार के ऊर्जा विभाग ने मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का कोई भी गांव में अंधेरे में नहीं रहेगा। प्रदेश के ऊर्जा विभाग प्रत्येक घर को बिजली मुहैया कराने के लिए कैम्प लगाकर बिजली कनेक्शन दे रहा है और बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकार ने रविवार को राज्य भर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 624 स्थानों पर कैम्प लगाए गए। 23 जुलाई को लगे इन मेगा कैम्पों में बीपीएल को मुफ्त 58 हजार 596 दिया गया और अन्य उपभोक्ताओं को सस्ते व आसान किश्तों पर 27 हजार 505 कनेक्शन दिए गए। एक दिन में 86101 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देकर ऊर्जा विभाग ने रिकार्ड कायम किया है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सुगम संयोजन के तहत प्रॉपर्टी के कागज न होने पर वोटर आइडी या आधार कार्ड पर भी प्रीपेड कनेक्शन दिए जाने की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 80 रुपये के भुगतान पर एक किलोवाट का कनेक्शन। इसके बाद 75 रुपये की 16 आसान किश्तें ही देय होंगे। वहीं शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट का कनेक्शन 155 रुपये के प्रारंभिक भुगतान और 100 रुपये की 16 किश्तें देनी होगी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले ऊर्जा विभाग सरचार्ज माफ कर चुका है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में पहली बार बिजली इतनी अधिक मात्रा में पहुंची है। ग्रामीणों को इस सरकार में महसूस हुआ कि यह उनकी सरकार है जो उनके बारे में भी चिंता करती है। पहले गांवों को बिजली मयस्सर नहीं थी। इस सरकार ने वीआईपी कल्चर भी समाप्त किया है। अब सभी क्षेत्रों को समान बिजली दी जा रही है।
श्री शुक्ला ने कहा कि महानगरों और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 और गांवों को 20 घंटे बिजली देने का काम योगी सरकार ने किया है। गत सरकारों में गांवों में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए वहां के लोग चंदा जुटाते थे। वह भी महीने-छह महींने के बाद काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर बदले जाते थे। अब भाजपा की मौजूदा योगी सरकार ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे में व ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए हैं जनता इस बदलाव को महसूस कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in