Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted on 27 July 2017 by admin

27 जुलाई को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा जन सहयोग केन्द्र पर रहेगें उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।
डग्गामार वाहनों पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि डग्गामार वाहनों पर शिंकजा कसने के लिए हर जिले में अभियान चल रहा है, इसमें हमको बहुत बडी सफलता मिली है, उसका परिणाम है कि आज रोडवेज बसें फायदे में चल रही है। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा यात्रियों की सुविधा के लिए ही परिवहन विभाग है।
पिंक बसों की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने चिन्हित स्थानों से 50 पिंक बसे चलाने का निर्णय लिया है इस योजना की फडिंग निर्भया फण्ड से की जाएगी। इस बस में महिलाओ के अतिरिक्त परिवार सहित (पत्नी के साथ पुरूष भी ) यात्रा कर सकते हैं। इन बसों की परिचालक भी महिला हो ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है।
सम्पूर्ण परिवहन विभाग डिजिटल और आॅनलाइन होगा। उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनेगा ऐसा सबको दिखेगा। योगी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार के सभी मंत्री परिश्रम की पराकाष्ठा पर काम कर रहे है। शीघ्र ही परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के सभी गांवो को परिवहन से जोड देगा।
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेश राणा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in