Categorized | राज्य

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 07 March 2010 by admin

लखनऊ - कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष मलिहाबाद के पूर्व विधायक एवं मोहनलालगंज से बसपा के लोकसभा के पूर्वप्रत्याशी रहे डा0 जगदीश चन्द्रा ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री सिराजवली खान शान मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के महामन्त्री श्री संगमलाल शिल्पकार ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि डा0 जगदीश चन्द्रा के साथ बसपा छोड़कर श्री जफर अहमद खां, श्री अवधेश सिंह, श्री नफीस अहमद, श्री गोपी चन्द, श्री कादिर बेग, श्री किशोरी लाल बीडीसी सदस्य, श्री गुलाम मोहम्मद खां, श्री भैय्या खां, श्री कालिका सिंह, श्री रिंकू सिंह सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री सक्सेना ने बताया कि इसी के साथ पूर्व मन्त्री श्री शिवचरण प्रजापति, जनपद हमीरपुर एवं जनपद बलिया के लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विनोद सिंह ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी। डॉ. जोशी ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती केन्द्र के धन में भ्रष्टाचार कर रही हैं और लखनऊ में प्रदेश के गरीबों की कमाई का करोड़ों रूपये सम्मेलन के नाम पर बरबाद कर रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in