Categorized | लखनऊ.

गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने के लिए योगी जी और श्रीकांत शर्मा जी को बधाई - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 23 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार की बीपीएल कार्ड धारको को फ्री बिजली कनेक्शन देने के लिए बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय सराहनीय ही नहीं ऐतिहासिक भी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के हित ये कल्याणकारी कदम प्रतिदिन उठा रही है। इसी क्रम में गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देना भी शामिल है। प्रदेश के गरीबों को फ्री कनेक्शन देना सरकार का ऐतिहासिक कदम है। इस कदम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी बधाई के पात्र है। प्रदेश का ऊर्जा विभाग प्रतिदिन प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रहा है।
डा0 मिश्र ने कहा कि योगी सरकार के कल्याणकारी कदमों का स्वागत है। योगी सरकार के सभी विभाग प्रदेश के चहुँमुखी विकास के रास्ते तय कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in