Categorized | लखनऊ.

अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

Posted on 23 July 2017 by admin

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी योद्धा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रमोद तिवारी, सांसद (राज्यसभा) मौजूद रहे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कंाग्रेसजनों से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने एवं देश की एकता-अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने का आवाहन किया।
श्री सिंह ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रशासन डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, डॉ0 पी0के0 त्यागी, श्री अयाज खान अच्छू, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा आदि वरिष्ठ कंाग्रेसजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in