Categorized | लखनऊ

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 100वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित

Posted on 07 March 2010 by admin

लखनऊ  -   उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी कल दिनांक 8मार्च को उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 100वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को अपरान्ह 1.00बजे सम्बोधित करेंगीं।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस की सहप्रवक्ता सुषमा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी दिनांक 9मार्च को पूर्वान्ह 11.30बजे रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ में उ0प्र0 कांग्रेस नरेगा निगरानी समिति के चेयरमैन श्री संजय दीक्षित द्वारा आयोजित नरेगा के प्रान्तीय सम्मेलन को सम्बोधित करेंगीं। तत्पश्चात अपरान्ह 2बजे प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायकों एवं अन्य लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायेंगीं। इसके उपरान्त डॉ. जोशी अपरान्ह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगी तथा रात्रि में अ0भा0 भोजपुरी समाज द्वारा मिनी स्टेडियम-रिंग रोड, विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगीं।

श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी दिनांक 10मार्च को जे.पी.नगर पहुंच रही हैं जहां डॉ0 जोशी अपरान्ह अमरोहा(जे0पी0नगर) के उझारी, हसनपुर, जे0पी0नगर में किसान मजदूर कांग्रेस की विशाल रैली को सम्बोधित करेंगीं।

इसी प्रकार डॉ. जोशी दिनांक 12मार्च को अ0भा0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रदेश कंागेस अध्यक्षों की आयोजित बैठक में भाग लेंगीं।

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस(08मार्च) के अवसर पर उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई दी है।

प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिलाओं के विकास, उन्हें हर क्षेत्र में भागीदारी देने एवं समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होने कहा कि राजीव जी ने पंचायत स्तर पर 33प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिलाकर पंचायतों में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करायी थी, जो अब बढ़कर 40प्रतिशत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की प्रेरणा से लोकसभा एवं विधानसभा में भी महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण दिये जाने हेतु राज्यसभा में पेश किया गया विधेयक सम्भवत: कल पारित भी हो जायेगा। इस विधेयक के पारित होने से देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी में भारी इजाफा होगा, और यह महिला की सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम साबित होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 100वर्ष पूरे होने पर कल दिनांक 08मार्च को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. मीरा सिंह के नेतृत्व में लखनऊ  जिला/शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी सम्बोधित करेंगीं।

यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in