Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, दी बधाई

Posted on 22 July 2017 by admin

dsc_9345उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट कर राज्यपाल के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने वार्षिक कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2016-17’ की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने भी भेंट कर तीन वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रकाशित पत्रिका ‘100 दिन विश्वास के’ की प्रथम प्रति राज्यपाल को राजभवन में भेंट की थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in