Categorized | लखनऊ.

सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्Ÿााओं तथा पदाधिकारियों को बधाई दी

Posted on 22 July 2017 by admin

22-07-cसमाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेंद्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में हुई जिसमें सदस्यता भर्ती की प्रगति और जनपद स्तर संगठन कार्य में कार्यकर्Ÿााओं तथा नेताओं की सक्रियता के बारे में भी रिपोर्ट ली गई। पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक चला था। सदस्यता भर्ती अभियान का परिणाम संतोष जनक पाया गया। प्रमुख महासचिव श्री रामगोपाल यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सदस्यता भर्ती अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्Ÿााओं तथा पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्Ÿाा गांव-गांव तक गए और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाए गए। श्री यादव ने कहा कि हमारे संगठन की असली ताकत बूथ की ताकत है। राजनीति में अफवाह फैलाने का मुकाबला बूथ कार्यकर्Ÿाा को करना होगा।22-07-d
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश की राजनीति कई चुनौतियों से घिरी है। सŸाा पक्ष का विपक्ष के प्रति असहिष्णु व्यवहार है और जनता को आतंकित करने की कुचेष्टाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया।
बैठक में बताया गया कि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सितम्बर 2017 में प्रस्तावित है। इसके पूर्व जिला एवं राज्य सम्मेलन होगा।
आज की बैठक में सर्वश्री नरेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र यादव एवं सुरेन्द्र नागर (सभी सांसद) श्री राम गोविंद चौधरी, (नेता प्रतिपक्ष विधानसभा), श्री अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन तथा पूर्वमंत्री श्री बलराम यादव, श्री राजेंद्र चौधरी, श्री अवधेश प्रसाद, श्री पारसनाथ यादव, श्री दुर्गा प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्र, राममूर्ति वर्मा, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द सिंह गोप एवं सर्वश्री एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील यादव साजन, आनंद भदौरिया, रामवृक्ष यादव (सभी एमएलसी) आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in