Categorized | चंदौली

मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग

Posted on 22 July 2017 by admin

मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम रखने को लेकर काफी दिनों से स्थानीय कंाग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही मांग के बावजूद मुगलसराय स्टेशन का नाम पं0 दीन दयाल उपाध्याय रखने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के रेल मंत्रालय को भेजने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी चंदौली, स्थानीय कंाग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चंदौली के कंाग्रेसजनों द्वारा सौंपकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग की गयी।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का ननिहाल मुगलसराय में रहा है तथा उनका सारा बचपन वहां बीता है इसलिए मुगलसराय स्टेशन का नाम उनके नाम पर ही रखा जाना चाहिए।
श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, चंदौली के जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष श्री रामजी गुप्ता, डा0 डी0के0 पाण्डेय आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in